भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, एएफआई) ने अगले चार वर्षों के लिये उत्तर प्रदेश की ओलंपियन पूर्व एथलीट सुधा सिंह को एथलीट आयोग का सदस्य नामांकित किया

Chhattisgarh

New Delhi : भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, एएफआई) ने अगले चार वर्षों के लिये उत्तर प्रदेश की ओलंपियन पूर्व एथलीट सुधा सिंह को एथलीट आयोग का सदस्य नामांकित किया है.

एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन में उपाध्यक्ष और एएफआई की प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. ललित भनोट के अनुसार सुधा सिंह को एथलीट आयोग में शामिल किये जाने से यूपी में खेलों को बढ़ावा मिलेगा.

पद्मश्री और अर्जुन एवार्डी सुधा सिंह को सदस्य बनाये जाने के लिये एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. आदिल सुमरीवाला ने भी पत्र जारी कर दिया है.
सुधा सिंह को एथलीट आयोग का सदस्य बनाये जाने पर तमाम खेल संघों के साथ एथलीट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने बधाई दी है.
लखनऊ एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण के अनुसार सुधा सिंह का नामांकन एथलीट आयोग में किये जाने से प्रदेश के एथलीट जगत को बढ़ावा मिलेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *