रायपुर : रायपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक! व्यापारी पर हुआ जानलेवा हमला।
बोरियाखुर्द में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना : –

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला बोरियाखुर्द RDA कॉलोनी का है जहां बुलेट पर जा रहे एक व्यापारी पर 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यापारी पर 10 बार चाकू से वार किए। गनीमत रही कि व्यापारी भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।
घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल :-
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से बदमाश बेखौफ होकर व्यापारी पर हमला कर रहे हैं।
पुलिस की सुस्ती:-
घटना को एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में FIR दर्ज करवा दी है लेकिन उसके बाद से जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है।
सवाल उठ रहे हैं पुलिस की कार्यप्रणाली पर:-
इस घटना के बाद लोगों में रोष है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब सीसीटीवी फुटेज साफ तौर पर मौजूद है तो पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में क्यों नाकाम रही है!