रायपुर, 04 नवम्बर 2024/ प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 05 नवम्बर मंगलवार एवं 06 नवम्बर बुधवार को कोरबा एवं बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंत्री देवांगन 05 नवम्बर मंगलवार को चारपारा कोहड़िया कोरबा स्थित निवास से सायं 6.45 बजे डॉ भीमराव अम्बेडकर ओपन थियेटर घंटाघर चौक कोरबा के लिए प्रस्थान कर सायं 07 बजे वहां आयोजित राज्योत्सव 2024 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
मंत्री देवांगन 06 नवम्बर बुधवार को चारपारा कोहड़िया कोरबा स्थित निवास से सुबह 10 बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे रेल्वे स्टेशन बिलासपुर पहुंचकर रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत यात्रियों को अयोध्या रवाना किए जाने के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12.45 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे शंकर नगर रायपुर पहुंचेंगे। सायं 5.30 बजे शंकर नगर रायपुर से राज्योत्सव मैदान, नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां सायं 6 बजे राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात वे रायपुर स्थित अपने निवास शंकर नगर लौटेंगे।