चित्रकूट : डीएपी खाद न मिलने पर कंठीपुर गांव के किसान छोटू खां ने खेत में एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।परिजनों के अनुसार, किसान कल जिला मुख्यालय की नवीन मंडी समिति में खाद लेने गया था, जहां झड़प भी हुई थी, लेकिन उसे खाद नहीं मिल पाई।इसी के चलते वह अवसाद में आ गया और आत्महत्या कर ली।