रायपुर : भाजपा का जांच दल गठित किया है।भाजपा विधायक दल ने चंदौरा में पुलिस हिरासत में हुए मौत को गंभीर माना है और सूरजपुर के चंदौरा थाना में हुए युवक की मौत की जांच के लिए भाजपा का दो सदस्यीय जांच दल गठित किया है। पूर्व मंत्री और विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक सौरभ सिंह इस पूरे मामले की जांच कर प्रदेश भाजपा नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।