रायपुर – दिनांक 28.07.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत मेडीशाईन अस्पताल के पीछे अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी अर्जुन क्षत्रिय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें *32 पौवा देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी 04 पी एच 7462 जुमला कीमती लगभग 63020/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 346/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी – अर्जुन क्षत्रिय पिता पूर्णा क्षत्रिय उम्र 33 साल निवासी दुर्गा नगर गली नंबर 2 थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर जिला रायपुर छ.ग.।*