ओडिशा से एम.पी. ले जा रहे थे गांजा नगरनार पुलिस ने बीच रास्ते मे पकड़ा तस्करों को

Chhattisgarh

नगरनार पुलिस ने ओड़िसा से मध्यप्रदेश गांजा ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से 24 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि नगरनार पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि दो तस्कर ओड़िसा से गांजा लेकर जगदलपुर की ओर आ रहे है इसके बाद नगरनार टीआई टामेश्वर चौहान ने एक टीम बना कर तस्करों की खोजबीन शुरु की इस दौरान दो युवक चिलकुटी ढाबा के पास खड़े थे जो पुलिस को देखकर घबराने लगे संदेह के आधार पर पुलिस ने उनका बैग चैक किया उनके बैग से 24 किलो 305 ग्राम गांजा मिला जिसकी कीमत 2 लाख 43 हजार रुपये आंकी गई। इसके बाद युवकों ने पूछताछ में अपना नाम रोहित कटारिया (20) और अजय निनामा(22) बताया दोनो मध्यप्रदेश के रहने वाले है। साथ ही उन्होंने बताया कि वे इस गांजे को मध्यप्रदेश ले जाने के फिराक में थे जिसके बाद युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *