रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल की हालात स्थिर लेकिन चिंताजनक बनी हुई है। आज सुबह नियमित वायुयान सेवा से उनका ब्लेड सेंपल दिल्ली टेस्ट के लिये भेजा गया है,ताकि उनके ईलाज में दवाओं का निर्धारण किया जा सके।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि रामकृष्ण केयर अस्पताल के डॉ संदीप दवे,डॉ अब्बास नकवी,डॉ संजय शर्मा,डॉ प्रभास चौधरी,डॉ विशाल एवं अन्य चिकित्सक गणों की टीम सतत निगरानी रखे हुवे है।