रायपुर ब्रेकिंग : सीएम विष्णुदेव साय ने किया ट्वीट… मुख्यमंत्री निवास में आज भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर विधायक साथियों से सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित मंत्रिमंडल के सभी साथी एवं विधायकगण मौजूद रहे।