विधानसभा मानसून सत्र की पहली कार्यवाई देखने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव, और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी पहुंचे

Chhattisgarh

रायपुर : विधानसभा मानसून सत्र का आज पहला दिन, दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में जाते हुए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री  केदार कश्यप सहित समिति के सदस्य उपस्थित हैं।

सदन की कार्यवाही देखने पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव, और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *