जगदलपुर शहर के बीचो-बीच अनुपम चौक में हुआ डबल मर्डर, बस्तर पुलिस कानून वयस्था संभालने में नाकाम

Chhattisgarh

जगदलपुर : जगदलपुर शहर में आए दिन हत्या का दौर जारी है आज जगदलपुर शहर के अनुपम चौक स्थित एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या हो गई एक व्यक्ति को हत्यारे ने बंद कर बाथरूम में रखा था सुबह इसकी जानकारी लगते ही पूरा शहर घटना स्थल पर पहुंच गया कुछ लोग दूसरे दरवाजे से जब घर में देखा कि दो लोग की मौत हो चुकी है वही एक अन्य युवक को हत्यारे ने बांधकर बाथरूम में फेंक रखा था जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है इस दोहरे हत्याकांड से शहर में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है बस्तर एसपी डीएसपी एवं पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस पहुंची मौके पर।

अनुपमा चौक घटना स्थल पहुँचकर पुलिस अधिकारी व मौजूद लोगों से जानकारी लेते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप मौके पर 

  • शहर में हुई हत्या की घटना में घायल व्यक्ति से मिलने बस्तर सांसद महेश कश्यप पहुँचे महारानी अस्पताल।
  • जगदलपुर महारानी अस्पताल मे घायल व्यक्ति से बस्तर सांसद ने मुलाकात किया है साथ ही घटित घटना की जानकारी ली है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल इस मामले में दोषी लोगो पर कार्यवाही करने को कहा है। घायल के बेहतर स्वास्थ्य हेतु चिकित्सक अधिकारी से चर्चा कर हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *