उत्तर प्रदेश : रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के सूरजकुंडा गांव की है।थाना क्षेत्र के बेलाखारा गांव के फूलचंद्र (40) को गुरुवार रात गुरू का पुरवा मजरे सूरजकुंडा निवासी उसकी प्रेमिका ने फोन करके बहाने से अपने घर बुलाया। युवक और विवाहिता को एक कमरे में देखकर पति का गुस्सा फूटने लगा। पति को देखकर विवाहिता भी बदल गई और उसने पति के साथ मिलकर युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। सुबह घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।