खुलेआम इंद्रावती का सीना चीर कर अवैध रूप से रेत निकाली जा रही

Chhattisgarh

अनकट: शहर सीमा से सटे कोहकापाल एनीकेट के पास खुलेआम इंद्रावती का सीना चीर कर अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। यहां से रेत निकालने के बाद इसी इलाके में रेत को डंप किया जा रहा है। कोहकापाल से लेकर मालगांव तक रेत को डंप किया जा रहा है इस पूरे मार्ग पर जगह जगह रेत के पहाड़ नजर आ रहे है। गांव के लोगो ने बताया कि रेत का यह कारोबार पांडे जी और बघेल जी करते है जो इसी इलाके के रहने वाले है।

अंत मे चलते चलते बस ये ही लिखना व कहना चाह रहे है कि पांडे जी और बधेल  के द्वारा किया जा रहा यह अवैध कारोबार गांव वालों को, इस इलाके की सड़क पर चलने वालों को और हमे तो दिख रहा है लेकिन जिम्मेदारों को ये रेत के पहाड़ कब नजर आएंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *