केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हुआ छत्तीसगढ़ आगमन ..बृजमोहन

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक22/06/2019,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में पशुपालन,मत्स्य पालन व डेयरी जैसे महत्वपूर्ण विभाग सम्हाल रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कल 21 जून को छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में उनकी अगवानी की । पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
पश्चात वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निवास पहुंचे जहां विधायक बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, के साथ उनकी विभिन्न राजनैतिक विषयों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,श्यामसुंदर अग्रवाल, मिर्जा एजाज बेग,बजरंग खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *