रायपुर : गावेश साहू जी वार्ड क्रमांक 8 कचना के निवासी हैं वह पिछले 5 सालों से जनता की सेवा में जुड़े हुए हैं आज यह भीषण गर्मी में अनेकों प्रकार के परेशानियों का सामना आम नागरिकों को करना पड़ रहा हैं। जिसमें जल की समस्या बिजली की समस्या एवं रोड नाली की समस्या तथा माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में बने 35 साल जर्जर पानी टंकी पूर्ण रूप से जर्जर होकर उनके अवशेष गिरने लगा चुके हैं जिससे आम नागरिकों को विद्यार्थियों को या शिक्षक गणों को नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे बहुत सारे समस्याओं को लेकर धरसीवा विधायक श्री अनुज शर्मा जी के पास बात रखते हुऐ ज्ञापन सौंपा गया। श्री शर्मा जी के द्वारा अश्वसन प्राप्त हुआ कि यह समस्याओं का निदान जल्द से जल्द किया जाएगा।