माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आकर एक ग्रामीण हुआ गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh

बीजापुर : दिनांक 02.06.2024, माओवादियों की कायराना करतूत एक बार फिर से सामने आया है।माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आकर एक ग्रामीण हुआ गंभीर रूप से घायल।

घायल ग्रामीण का दाहिना पैर हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाये पैर में भी आई चोंट।

ग्रामीण माड़वी नन्दा पिता भीमा माड़वी उम्र 22 वर्ष ग्राम छुटवाई स्कूलपारा का निवासी है जो दिनांक 02.06.2024 को अपने नीजि ट्रेक्टर से काम से तर्रेम की ओर आ रहा था।

छुटवाई और गुण्डम के मध्य तोयानाला के पास ट्रेक्टर रोकर कर रोड किनारे पेशाब के लिये गया जहां माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया।

तोयानाला के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है जहां जवानों के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है, माओवादियों के द्वारा सुरक्षा बलो को नुकसान पहुचाने की नीयत से लगाई गई थी IED

कैम्प चिन्नागेलुर में जवानों को सूचना मिलने पर त्वरित उपचार हेतु कैम्प लाकर घायल ग्रामीण का उपचार किया गया, प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बीजापुर के लिए रवाना किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *