Kolkata, West Bengal : बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.
आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने चक्रवात ‘रेमल’ पर कहा, “इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने और 26 मई की आधी रात के आसपास बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच से गुजरने की संभावना है, जिसमें अधिकतम निरंतर हवा की गति 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.”..