पुलिस बल के साथ ई-30 टीम के जवान भी मुठभेड़ में शामिल

Chhattisgarh

कांकेर : धमतरी सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह से चल रहीमुठभेड़ खत्म हो गई है।जवान बार्डर से लगते कट्‌टी गांव में सूचना पर मंगलवार तड़के पहुंचे थे। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। उसके शव के पास से जवानों ने हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। मारी गई महिला नक्सली की पहचान सीतानदी दलम कमांडर सीमा मंडावी के रूप में हुई है। उसके ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम राज्य सरकार ने घोषित कर रखा था।पुलिस बल के साथ ई-30 टीम के जवान भी मुठभेड़ में शामिल मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब 4 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि धमतरी-कांकेर सीमा से लगते कट्‌टी गांव में बड़ी संख्या में नक्सली एकत्र हैं। इस पर जिला पुलिस के साथ ई-30 टीम के जवानों को मौके पर भेजा गया। गांव के करीब पहुंचते ही नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। करीब 4 घंटे दोनों ओर से चली फायरिंग में जवानों ने महिला नक्सली कमांडर को मार गिराया। ओ महिला नक्सली सीतानदी दलम कमांडर सीमा मंडावी महाराष्ट्रके गढ़चिरौली निवासी थी। उसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं।बताया जा रहा है कि मौके पर 15 से 18 की संख्या में नक्सली मौजूद थे। फायरिंग करते हुए वह जंगल की ओर भागे। इस दौरान जवानों ने उनका पीछा किया। बताया जा रहा है कि मुठभड़े खत्म हो गई है। हालांकि मौके पर गए जवान अभी तक लौटे नहीं हैं। हालांकि गांव से जवानों ने बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सलियों के सामान बरामद किए हैं। धमतरी एएसपी केपी चंदेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *