अब कांग्रेस भी रोज कर रही है PC, विधायक ने कहा कि बीजेपी के सांसद बुलडोजर का वकालत करते हैं

Chhattisgarh

रायपुर ब्रेकिंग : राजीव भवन में कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस की । कांग्रेस प्रवक्ता, और दो विधायक उपस्थित रहे,उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के पिछले पांच साल में नगरीय निकाय में किए गए कार्यों का दिए ब्यौरा,पीसी में विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, प्रमोद दुबे, आकाश शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद।

संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा
कांग्रेस सरकार ने छोटे प्लॉट की रजिस्ट्री शुरू की, कांग्रेस सरकार ने कभी किसी व्यक्ति का मकान नहीं तोड़ा,अनियमित मकानों को नियमित करने का काम , जाति, आय, निवासी प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए सरलीकरण किया।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने पट्टा वितरण को लेकर कहा पिछले बीजेपी सरकार में बस्तियों को उजाड़कर गरीबों को BSUP में शिफ्ट किए
कांग्रेस सरकार ने गरीबों को उनकी जमीनों का पट्टा देने का काम किया। रायपुर में करीब 1 लाख लोगों को पट्टे दिए हैं।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा,
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार,दाई दीदी क्लीनिक से सभी मोहल्लों में स्वास्थ्य सुविधा,शिक्षा, स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में कार्य किए है।
भाजपा के नेता भी योजनाओं का लाभ लें रहें हैं , लेकिन सरकार की आलोचना करते रहते है

विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा 
कांग्रेस सरकार किसी की भी घर नहीं तोड़ी
बीजेपी के सांसद बुलडोजर का वकालत करते है।बीजेपी की किसी भी सांसद ने गरीबों को आवास नहीं दिए।कांग्रेस सरकार में सभी गरीबों को बिना भेदभाव के पट्टे वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *