बीजापुर : जिला बीजापुर के थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत केशकुतुल के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ l
थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत् केशकुतुल-केशामुंडी के जंगलों में डिविजन सप्लाई टीम कमांडर कवासी पण्डरू एवं अन्य 15-20 माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी l
आज प्रात: 5.30 बजे केशकुतुल के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में 01 माओवादी ढेर, मौके से हथियार, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद l