रेलवे पुलिस की सयुक्त बड़ी कार्यवाही,ओडिसा से सूरत अवैध रूप से गांजा बिक्री के प्रयोजन से परिवहन करते गिरफ्तार

Chhattisgarh

मन्दिर हसौद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर  संतोष कुमार सिंह के द्वारा निजात अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था उसी तारतम्य मे थाना मंदिर हसौद पुलिस को मुखबीर सूचना मिली की दो लडके भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिसा से सूरत जा रहे है उपरोक्त सूचना से तुरंत वरिष्ठ अधिकारियो को एवं रेलवे सुरक्षा बल चौंकी मंदिर हसौद के टास्क टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक तरूणा साहू की टीम को अवगत कराया गया एवं रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम एवं थाना मंदिर हसौद टीम द्वारा मुखबीर के बताये अनुसार मंदिर हसौद चौंक पर दो व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकडा गया पुछताछ करने पर दोनो ने अपना अपना नाम क्रमशः 01 संतोष ऊर्फ हाडू बंधु बेहरा पिता स्व० डाको बेहरा उम्र 25 साल साकिन मंगलपुर (योगलपुर) थाना आस्का जिला गंजाम उडीसा 02 सागर जेना पिता बाकुनी जेना उम्र 19 वर्ष साकिन कुलासरा पाली (नुवासाही) थाना आस्का जिला गंजाम उडीसा बताया दोनो के पास दो नग ट्राली बैग एवं एक पिठू बैग में कुल 15 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला जिन्हे पुछताछ करने पर मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से बिक्री करने के प्रयोजन से ओडिसा से सूरत परिवहन करना बताये, आरोपीगण के कब्जे से कुल 15 पैकेट मादक पदार्थ गांजा, कुल वजन 30.909 किग्रा कीमती 4,63,635 रूपये एवं दो एन्ड्राईड मोबाईल कीमती 20,000 रूपये कुल जुमला कीमती 4,83,635 रूपये को जप्त कर आरोपीगण के विरूध्द अपराध क्रमांक 339/24 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबध्द कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे रेलवे सुरक्षा बल चौंकी मंदिर हसौद के टास्क टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक तरूणा साहू के निर्देशन मे प्रधान आरक्षक वृंदालाल यादव एवं आरक्षक शमशेर सिंह एवं थाना मंदिर हसौद के सउनि विनोद सिंह, आरक्षक राकेश साहू, आरक्षक राकेश हिरवानी, आरक्षक निहाली साहू की भूमिका सराहनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी-

01. संतोष उर्फ हाडू बंधु बेहरा पिता स्व. डाको बेहरा उम्र 25 वर्ष साकिन मंगलपुर (योगलपुर) जिला गंजाम ओडिसा

02. सागर जेना पिता बापुनी उर्फ बाकुनी जेना उम्र 19 वर्ष साकिन कुलासरा पाली (

व्यक्तिययो को ओडिसा से सूरत अवैध रूप से गांजा बिक्री के प्रयोजन से परिवहन करते गिरफ्तार

जप्त समाग्री-

15 पैकेट मादक पदार्थ गांजा, कुल वजन 30.909 किग्रा कीमती 4,63,635 रूपये एवं दो एन्ड्राईड मोबाईल कीमती 20,000 रूपये कुल जुमला कीमती 4,83,635 रूपये बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *