जांजगीर : सक्ती मेंजि स्तरीय साहू संघ की आगामी बैठक सकती के अखरभांठा में 16 जून रविवार को आयोजित किया जायेगा। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने सम्मान समारोह रखने सहित तहसील व परिछेत्र साहू संघ के परिसीमन ,जिला एवं ग्रामीण परिछेत्र के चुनाव नये नियम से कराए जाने संबंधी चर्चा किया जाएगा सांथ ही रचनात्मक सामाजिक गतिविधि पर भी जोर दिया जाएगा जिसके लिए जिले के सभी पदाधिकारियों सहित केंद्रीय अध्यक्षों को उपस्थित रहने निवेदन किया गया है उक्त जिला स्तरीय साहू समाज की बैठक में जिला के सम्मानीय अध्यक्ष कवलधर साहू सहित महासचिव घनश्याम साहू एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे उक्ताशय की जानकारी जिला साहू संघ के प्रचार मंत्री अधिवक्ता पुरुषोत्तम साहू ने दी