हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी नारायण सोनकर गिरफ्तार : थाना पुरानी बस्ती

Chhattisgarh

रायपुर  : दिनांक 10.03.2023, होली शान्ति पूर्वक हो इसके लिए पुलिस टीम गठित की थी, और लगातार पुलीस टीम ड्यूटी गस्त कर रही है। टी आई मुकेश सिंह ने बताया कि  एक शिकायत आई थी जिसके बाद थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित शितला चौक पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी नारायण सोनकर पिता रोहित सोनकर उम्र उम्र 21 वर्ष निवासी शीतला चौंक भाठागांव रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 170/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *