रायपुर : छत्तीसगढ़ कलाकार संगठन की बैठक कल सफलता – पूर्वक संपन्न हुई । जिसमें बहुत बड़ी संख्या में भिलाई – दुर्ग के अलावा, भिलाई 3 , चरोदा और अन्य जगह के लोग पहुंचे। सभी के अंदर बहुत पीड़ायें थीं ।
सब ने मुक्त कंठ से अपनी बात रखी। सबसे अहम मुद्दा जो सर्वसम्मति से तय हुआ वो ये की अब हर स्तर पर भिलाई – दुर्ग अपना प्रतिनिधित्व स्वयं करेगा । स्पॉट दादा से लेकर निर्माता तक सभी के हितों को लेकर संगठन की रूपरेखा तैयार की जाने की बात तय हुई है सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ कलाकार संगठन में यह तय हुआ है कि आगे की किसी भी तरह की कोई भी मीटिंग चाहे जिसके साथ भी हो और जहां भी हो, वहां भिलाई का एक प्रतिनिधि मंडल जाएगा और अपना मसौदा और अपनी बात पूरी पुख़्तगी से रखेगा। हम सभी को एक होने लिए आह्वान करते है। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश झांझी जी ने यह जानकारी प्रदान की ।