कांग्रेस के दिग्गज नेता विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि

Chhattisgarh

रायपुर :  बस्तर के झीरमघाटी नक्सल हमला में कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेताओं को खोया है।इन में से एक थे विद्याचरण शुक्ल ,जिनकी आज  पुण्यतिथि है।छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के नारे के साथ बस्तर यात्रा में निकाले कांग्रेस के काफिले पर 25 मई 2013 को  झीरमघाटी में दरभा थाने के करीब नक्सलियों ने हमला कर दिया था, हमले में विद्याचरण शुक्ल को घायल हो गए थे, उन्हें  जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, फिर वहाँ से उन्हें दिल्ली से मेंदाता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, करीबन १७दिन तक मौत से लड़ते रहे व जहां पर उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली  थीं,आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उनकी समाधि स्थल पर पहुंच कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के मंत्री धनेंद्र साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, सत्यनारायण शर्मा सहित कई बड़े नेतओं ने पुष्प अर्पित कर शुक्ल को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *