IPS अक्षय कुमार के नेतृत्व में अंतरराज्यीय नशे के सौदागर को धर दबोचा गया

Chhattisgarh

कोण्डागांव : थाना अनंतपुर पुलिस के द्वारा एक ही दिन में शराब तस्कर एवं उत्तरप्रदेश के गांजा तस्करो पर की गई बड़ी कार्यवाही।

 दीगर राज्य उड़ीसा का 24 नग किंगफिसर बीयर कुल लीटर 15.600 ली. कुल किमत 3840 रूपये एवं एक हीरो होण्डा मोटर सायकल को किया गया जप्त उत्तरप्रदेश के गांजा तस्करों से कुल 7.921 किलो. अवैध मादक गांजा कुल किमत 79000 रूपये को किया गया जप्त।
जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) निमितेष सिंह (रा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना अनंतपुर क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों एवं अन्तराजिय गांजा तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही थी। दिनांक 17.01.2024 को थाना अनंतपुर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा राज्य से अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए मोटर सायकल पर एक व्यक्ति आ रहा है कि सूचना पर अटल चौक पर घेराबंदी कर उड़ीसा अमरावती के तरफ से आ रही मोटर सायकल स्प्लेडर क्रमांक ब्ळ27 च् 1601 को रोककर तलाशी लेने पर मोटर सायकल के पिछे एक बोरी में उड़ीसा राज्य का किंगफिसर बियर 24 नग को जप्त कर आरोपी बिरजू पोयाम पिता रामलाल पोयाम उम्र 21 वर्ष साकन भगदेवा थाना कोण्डागांव (छ.ग) के विरूद्ध थाना अनंतपुर में अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। उसी दिनांक को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम एरला में स्थित यात्री प्रतिक्षालय के पाय दो व्यक्ति अपने-अपने बेग में अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखकर बस का इंतजार कर रहे है कि सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी शिवांशु कौशल पिता राम प्रकाश कौशल उम्र 20 वर्ष साकिन रामगंज थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र) के कब्जे से 5.288 किलो. अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं विधि से संघर्षरत अपचारी बालक के कब्जे से 2.633 किलो. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 7.921 किलो. को जप्त कर उनके विरूद्ध थाना अनंतपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक आनंद सोनी, सउनि. अभिराम मेश्राम, डोमन लाल दीवान, प्रआर. भूपेन्द्र मरकाम, आरक्षक दीपक पाण्डे, लक्ष्मी बघेल, रामजी वटटी, मनराज वटटी, का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *