कांकेर ज़िला उपाध्यक्ष असीम राय के अंत्येष्टि में शामिल हुए वनमंत्री केदार कश्यप, दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh

कांकेर। भाजपा नेता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष असीम राय की बीते दिनों अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आज उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा के साथ शामिल हुए।

वनमंत्री केदार कश्यप ने असीम राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। असीम राय जी भारतीय जनता पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ता व कांकेर ज़िला के उपाध्यक्ष थे। व्यक्तिगत तौर पर उनके साथ हम सबका जुड़ाव रहा है। चुनाव के दौरान साथ मिलकर कार्य किये हैं। निश्चित तौर पर उनके जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता का जाना, उनके परिवार ही नहीं हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

सभी पहलुओं पर जांच, दोषियों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

केदार कश्यप ने कहा कि असीम राय चुनाव के दौरान चुनाव संचालक भी रहे हैं। उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिला है। उनके साथ हम सबने मिलकर काम किया है। जिस प्रकार से असीम राय की गोली मारकर हत्या की गई। यह कायरतापूर्ण घटना है। इस घटना की सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से जांच की जाएगी। जो भी इस घटना में संलिप्त हैं, ऐसे दोषियों पर कठोर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *