रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके में एक ही परिवार के में तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली है। मृतक लखन लाल सेन पिता भोज राम सेन ( 48 वर्ष),मृतिका रानू सेन् पति लखन लाल सेन (42 वर्ष) एवं मृतिका पायल सेन पिता लखन लाल सेन् (14 वर्ष) है। तीनों एक ही पंखे के हुक से तीन नायलोन की रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या किए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा कार्यवाही शुरू की। घटना स्थल पर पुलिस को एक डायरी मिला है,,फिलहाल कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है,इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी जय प्रकाश बढ़ई ने दी।