आपको आपकी अपनी सरकार मिल चुकी है : नितिन नवीन

Chhattisgarh

रायपुर : भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में  नितिन नबीन ने कहा कार्यकर्ता हमेशा कहता था हमे अपनी सरकार चाहिए आज वो बात हो चुकी है आपको आपकी अपनी सरकार मिल चुकी है उसकी सभी को बधाई।

  • स्व:कुशाभाऊ ठाकरे जी को नमन किया।
  • सभी को बधाई देते हुए कहा आज छत्तीसगढ़ का सरल आदिवासी आज इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बन कर कार्य कर रहा है यह एक बेहद सुखद अनुभव है।
  • नितिन नबीन ने कहा वातावरण ऐसा बना दिया गया था जिससे भाजपा नही जीतेगी ऐसा बताया जाता था लेकिन हम तेज गति से कार्य करते रहे।
  • आंदोलन पे आंदोलन करते रहे जनता का साथ मिल रहा था सभी आंदोलनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने जब नारा दिया था अऊ नही सहिबो,बदल के रहिबो तब तय हो गया था भाजपा की सरकार आके रहेगी।
  • लोकसभा चुनावो को लेकर अपना मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने कहा हमे 11 सीटे जीतना हैं कार्य में लग जाना है पूरी मेहनत करना है।
  • 30 सीटों में हम 51 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने में सफल हुए है।हमे इससे भी ज्यादा वोट हासिल करने है।
  • जल्द ही बैठकों का दौर भीं शुरू होगा राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा।
  • मोर्चा स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन होंगे,युवा मोर्चा के बैनर तले नव मतदाता के 5 हजार जगहों पर कार्यक्रम होंगे ।
  • महिला मोर्चा लखपति दीदी कार्यक्रम करेंगी।
  • सोशल मीडिया वॉरियर्स बनाने का काम करेंगे।
  • पार्टी में नए लोगो को जोड़ने का क्रम जारी रहेगा।
  • पूरे देश में गांव चलो अभियान होगा।
  • इस तरह के कई कार्यक्रम होंगे हर कार्य के लिए अलग अलग कमिटी बनाई जायेगी।
  • अगले 4 महीने आगे के कार्यों में लगना है।अच्छे के साथ साथ अपनी कमियों की भी चर्चा करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *