भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव पहुंचकर ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार

Chhattisgarh

राजनांदगांव। 15/12/2023 छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव से विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव पहुंचकर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं और राजनांदगांव की जनता का आभार जताया।

पूर्व सीएम आभार कार्यक्रम और आभार रैली में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने भाजपा की इस जीत के पीछे का कारण जनता का भाजपा पर विश्वास तथा संकल्प पत्र (मोदी की गारंटी) को लेकर सभी का उत्साह और पिछले 5 साल की कांग्रेस सरकार की कुनीतियों के प्रति जनता का आक्रोशित होना बताया।
साथ ही उन्होंने राजनांदगांव समेत पूरे प्रदेश में भाजपा की हुई ऐतिहासिक के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए राजनांदगांव के विकास हेतु सभी को आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *