शहर के चौक-चैराहो पर फेरी लगाने व घूमने वाले 21 संदिग्धों का किया गया एस एस रोल जारी

Chhattisgarh

रायपुर : पुलिस अधीक्षक  राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्ग दर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनादगांव के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा असमाजिक तत्वों के खिलाॅफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 09/12/2023 को शहर के चैक चैराहों में फेरी करने व घुमने वाले 21 लोगों की गतिविधियाॅ संदिग्ध लगने पर सभी का एस एस रोल जारी कर उसके निवास क्षेत्र के थानों में तस्दीक हेतु प्रतिवेदन भेजा गया, तस्दीक रिपोर्ट में प्रतिकुल टीप पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा। लगातार थाना क्षेत्रों में फेरी करने वाले लोगो की जानकारी ली जा रही है कोतवाली पुलिस राजनांदगाॅव शहर के लोगो से अपील करती है कि सभी अपने किरायेदारों की जानकारी थाने में उपलब्ध करायें एवं बाहर से आये संदिग्ध लोगो की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया जावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *