जिला निर्वाचन अधिकारियों ने ली मतदान करने की शपथ

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर राजधानी में 13 फरवरी 2019, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करने तथा अपने मताधिकार का बिना किसी भय या प्रलोभन के प्रयोग करने की शपथ दिलाई। साहू ने लोकसभा निर्वाचन-2019 के तहत दो दिवसीय सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए रायपुर के नवीन विश्राम भवन में चल रहे प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा रिटर्निंग अधिकारियों को यह शपथ दिलाई। उन्होंने आज प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्वंतत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किस भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान की शपथ ली। साहू ने कहा कि अधिकारी अधिक से अधिक मतदान के लिए अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाए एवं सभी से निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करें। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन, संयुक्त सीईओ त्रय समीर विश्नोई, श्रीमती पद्मिनी भोई साहू तथा डॉ. के. आर. आर. सिंह समेत निर्वाचन कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *