उत्तराखंड : बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर बाद 3:33 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे और इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी विराम ले लेगी.
धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया के तहत चल रही पंच पूजाओं के क्रम में चौथे दिन मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बद्री विशाल के साथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया !