डॉ शिवकुमार डहरिया ने अपने परिवार के साथ लाईन लगाकर किया मतदान

Chhattisgarh

रायपुर : 17नवंबर को दूसरे चरण के मतदान में आरंग में विधानसभा प्रत्याशी और मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया अपनी पत्नी शकुन डहरिया और बेटी राजश्री के साथ मतदान करने आरंग के शासकीय शांतिबाई नामदेव लोधी पारा स्कूल के मतदान केंद्र पहुँचे।इस दौरान डॉ.डहरिया सपरिवार आम मतदाता की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और फिर मतदान किया।मतदान करने के बाद डॉ.डहरिया जीत के प्रति आश्वस्त दिखे।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस का माहौल है।जनता से किए गए वादों को पूरा करते हुए कांग्रेस ने 5 साल पूरे किये इस बार भी कांग्रेस को जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा।इस बार कांग्रेस 75 से अधिक सीटो में जीतकर बहुमत हासिल करेगी।डॉ.डहरिया ने सभी लोगो से मतदान करने की अपील करते हुए लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में शामिल होने का निवेदन किया।
मतदान के पहले मंत्री डॉ.डहरिया सपरिवार आरंग के महामाया मंदिर पहुँचे और माता का आशीर्वाद लिया इसके बाद सतनाम चौक में बाबा गुरु घासीदास का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *