रायपुर – सूरजपुर में विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण में धुआंधार प्रचार प्रसार जारी है,ऐसे में भटगांव विधानसभा के करौटी गांव में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव कांग्रेस के प्रचार में पहुंचे,जहा कांग्रेस के चुनावी आम सभा में शिरकत कर जनसभा को सम्बोधित किए और कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील किए,, वही डिप्टी सीएम का भटगांव विधानसभा के बिहारपुर, बैजनाथपुर और सिलफिली में भी चुनावी आमसभा आयोजित है, जहा मीडिया से चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं कभी मुख्यमंत्री पद के दौड़ में नही रहा,,लोगो की भावना रहती है,,जॉइंट लीडरशिप में चुनाव लड़ रहे,,मुख्यमंत्री पार्टी हाई कमान तय करती है,,सरगुजा के 14 विधानसभा सीट में पिछले बार कांग्रेस की जीत को लेकर कहा हर बार 14 सीटे जितना संभव नही।