लोरमी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज भरेंगे नामांकन ,आमसभा में शामिल होंगे स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 90 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के नारायणपुर, बीजापुर, बिलासपुर सहित कई जिलों के विधानसभा सीट पर घोषित प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज 27 अक्टूबर को नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी करने जा रहे हैं।

नामांकन रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नामांकन रैली को लेकर क्षेत्र के लोगों में, सभी भाजपा,भाजयुमो सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इस नामांकन रैली को भव्य बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है तय कार्यक्रम के अनुसार लोरमी विधान सभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन जमा करने सुबह 11:00 बजे लोरमी से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

साव ने कहा क्राइम, करप्शन, घोषणावीर घोटालेबाजों वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाने वाली, तुष्टिकरण की राजनीति कर छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प को लेकर यह नामांकन रैली विधानसभा क्षेत्र की जनता को ही समर्पित है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख जनसभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व छत्तीसगढ़ चुनाव सह प्रभारी मनसुख मांडविया शामिल होंगे। नामांकन के पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *