49 में पीथमपुर गांव के समीप मवेशियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी

Chhattisgarh

जांजगीर चांपा : गौ  तस्करी का मामला आए दिन सुनाई देता रहा है , चाहे जशपुर बॉडर या महाराष्ट्र बॉर्डर हो या उड़ीसा बॉडर ,थम नहीं रहा , इससे पहले जांजगीर चांपा जिले के  एनएच 49 में पीथमपुर गांव के समीप मवेशियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।

इस दुर्घटना में मवेशी बुरी तरह से जख्मी हो गए,,तो वहीं करीब दर्जनभर भैसों की मौत होने की खबर है। घटना के बाद मवेशी तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकले,, बताया जा रहा है करीब 25 से 30 की संख्या में मवेशियों को ले जाया जा रहा था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद जांजगीर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। वही क्रेन के माध्यम से दुर्घटनाकारित वाहन को निकलने का प्रयास किया जा रहा है, फिलहाल पुलिस इस मामले में इन मवेशियों को कहा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था,इस पर अभी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *