बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ बिलासपुर दौरे पर हैं उन्होंने मंच से भाजपा कार्यकर्ता को जमकर चार्ज किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की 15 साल के कार्यकाल की दिलखोकर तारीफ की ,3 बार नाम लेकर रमन सिंह की काम काज की तारीफ की । तारीफ सुनकर डॉ रमन सिंह गदगद हो उठे।
प्र
धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले मंच पर जनता के बीच कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी सरकार को हटाने के लिए तैयार है हम ,भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारा संगठन बहुत मजबूत है। छत्तीसगढ़ के बूथ बूथ में हमारा नेटवर्क है । हमें हर बूथ को जितना है। हर बूथ में हर वोटर का दिल जीतना है। हर वोटर तक कमल खिलाना है। सभी को साथ लेकर हर घर जाएंगे । कमल को लेकर हमारे कार्यकर्ता हर घर जाएंगे। एक-एक मतदाता से मिलेंगे हमारे कार्यकर्ता। हमारे ही कमल , हमारा एक ही उद्देश्य है , एक ही लक्ष्य है कमल को जितना। जोश के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं, जन-जन को जोड़ना है , छत्तीसगढ़ में भाजपा की कमल फूल खिलाना है। PM नरेंद्र मोदी ने कहा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी को इसके लिए बधाई देता हूं।