रायपुर ! भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला द्वारा 26 अगस्त सुबह 11:00 बजे असफल नगरीय निकाय सरकार के विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में जोन कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
जोन घेराव में निगम कमिश्नर के नाम जोन कमिश्नर को स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा व प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा रायपुर जिला अगस्त के प्रारंभ में बैठक कर जनता की समस्याओं को लेकर शासन को आवेदन और निवेदन देने का निर्णय किया था । इसी कड़ी में कल अधिकारियों को वार्ड में व्याप्त समस्याओं से अवगत करा कर घोषणा पत्र में किए वादे की याद दिलाई जाएगी व समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।