बिलादपुर : सांसद दीपक बैज ने कहा कि आज सांसद राहुल गांधी के हाथों प्रदेश के हितग्राहियों को आवास की राशि ट्रांसफर हुआ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है। आज यह सिद्ध हो गया कि सरकार गरीबों और वंचितों के आवास को लेकर कितनी गंभीर है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने हर गरीब के खाते में पैसे डालने का काम किया है। बस्तर से सरगुजा तक हर वर्ग के लोगों के लिए काम हो रहा है।