अवैध शराब के साथ राजेश निषाद गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायुपर :  दिनांक 07.08.2023 को थाना उरला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत आर्शीवाद धर्मकांटा उरला में एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक के झोला में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजेश निषाद पिता सीताराम निषाद उम्र 29 साल साकिन पेट्रोल पम्प के पास तालाब पार उरला थाना उरला जिला रायपुर छ.ग. का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें प्लास्टिक के झोला का तलाशी लेने पर बोरी में देशी मसाला शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसकेे द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखंे 33 पौवा देशी मसाला शराब कीमती लगभग 3960/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 354/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:-

01.राजेश निषाद पिता सीताराम निषाद उम्र 29 साल साकिन पेट्रोल पम्प के पास तालाब पार उरला थाना उरला जिला रायपुर छ.ग.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *