31 अगस्त को राष्ट्रपति करेंगी महंत घासीदास संग्रहालय का दौरा, संस्कृति मंत्री अमरजीत ने किया संग्रहालय का निरीक्षण, दिए दिशानिर्देश

Chhattisgarh

रायपुर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 31 अगस्त से 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है। द्रौपदी मुर्मू अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर और बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार छत्तीसगढ़ आ रही हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को सुबह 10 बजे विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी। इसके बाद वे रायपुर स्थित प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरी ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। साथ ही वे महंत घासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी।

इसी कड़ी में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बुधवार को खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने संग्रहालय, संस्कृति विभाग कार्यालय के पुरातत्व विभाग का निरीक्षण किया, व दौरे को लेकर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को सारे इंतजाम करने का दिशा-निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *