मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काट कर सीएम भूपेश बघेल ने मनाया जन्मदिन

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा।मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह स्पेशल केक बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया है।

डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है।बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है।पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, रायपुर महापौर एजाज ढेबड़, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *