छ ग : छत्तीसगढ़ से राज्य सभा सांसद और भाजपा अजज़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम मध्य प्रदेश की खरगोन लोकसभा के चुनावी दौरे पर थे कहा उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया नेताम ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी नही ठग पार्टी है जिसने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कर्ज माफी का ढकोसला दिया, बिजली बिल हाफ करने का वादा किया लेकिन न किसान भाइयों का कर्ज माफ हुआ ना बिजली बिल हाफ हुआ उल्टी बिजली ही हाफ कर दी, बेरोजगार युवाओं को रोज़गार भत्ता दिए जाने जैसे झूठे वादे किए और अब लोकसभा में न्याय देने की बात करते है, लेकिन जनता कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी और देश मे फिर एक बार मोदी सरकार लाएगी ।
इस कार्यक्रम में बड़वानी के जिला अध्यक्ष मनोहर आवासीय, पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष अंतर सिंह पटेल समेत अन्य नेता मुख्यरूप से उपस्थित रहे ।