रामविचार नेताम ने झाबुआ लोकसभा में की चुनावी सभाएं , कहा कांग्रेस ने 60 साल किया हमारे समाज का शोषण

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : मध्यप्रदेश में भाजपा अजज़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ से राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने झाबुआ लोकसभा के पेटलावाद विधानसभा, थांदला विधानसभा और झाबुआ विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया । चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए नेताम ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से आदिवासी विरोधी रही है और सदैव हमारे साथ भेदभाव किया अपने फायदे के लिए हमे कभी विकास की मुख्य धारा से जुड़ने नही दिया । केवल भाजपा के शासनकाल में ही हमारा समाज आगे बढ़ा है, हमारे बच्चो को अच्छी शिक्षा मिले इस हेतु मोदी सरकार ने अनेक कार्य किये है, मोदी सरकार द्वारा इन 5 सालो में शरू की गई हर योजना में हमारे समाज को सदैव एक अलग स्थान दिया गया है और यही कारण है कि देश मे मोदी जी की फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी और इसमें हमारा समाज पूरी तरह मोदी के साथ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *