दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा आज

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 09 मई 2019 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा आज दोपहर एक बजे की जाएगी। परीक्षा परिणाम की घोषणा मंडल के सभागार में स्कूल शिक्षा सचिव और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष  गौरव द्विवेदी करेंगे। परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ही यह मंडल के ऑनलाईन वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम वेबसाईट (www.cgbse.nic.in) के माध्यम से भी देख सकेंगे। इस वेबसाईट में परीक्षार्थी अपना रोल नम्बर दर्ज कर परीक्षा में अर्जित विषयवार अंकों की जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *