रायपुर : खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी बाजार के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंवी पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत करवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
बता दें कि मृतक का नाम दिनेश यादव (23) निवासी कविलाश नगर भनपुरी है। दिनेश यादव अपनी बाइक से कहीं जा रहा था तभी भनपुरी बाजार के पास हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय पार्षद सहित रहवासियों ने रायपुर-बिलासपुर रोड पर चक्काजाम कर दिया। इससे मौके पर यातायात एएसपी, उरला सीएसपी सहित खमतराई पुलिस की टीम पहुंची और लोगों को समझाईश दी। इसके बाद कहीं जाकर भीड़ शांत हुई। पुलिस ने मामले में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।