गांधी जयंती पर तीसरी वाहिनी छसबल ने खारून नदी तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Uncategorized

अमलेश्वर (दुर्ग), 2 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर तीसरी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल), अमलेश्वर की ओर से खारून नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नदी किनारे फैले कचरे और गंदगी की सफाई कर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

सेनानी श्रीमती मेघा टेंभुरकर के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सहायक सेनानी श्री संजय दीवान सहित वाहिनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने श्रमदान कर नदी तट की सफाई की और प्राकृतिक जलस्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।

अभियान का उद्देश्य नदी तट को स्वच्छ रखने के साथ ही आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस दौरान अपने आसपास के परिवेश और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के महत्व पर जोर दिया गया।

तीसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *