18 जून को होगा मन की बात का सामूहिक श्रवण : भाजपा

Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय नियमित मासिक प्रसारण कार्यक्रम मन की बात की आगामी कड़ी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जो कि हर माह के अंतिम रविवार को सुना जाता है, इस बार प्रधानमंत्री जी उस वक्त अमेरिका के प्रवास पर रहेंगे, अतः यह कार्यक्रम एक सप्ताह पूर्व रविवार18 जून सुबह 11 बजे सुना जाएगा। उन्होंने आम जनता के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को परिवर्तित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि नई निर्धारित तिथि में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़कर हमेशा की तरह सामयिक विषयों के साथ नए विषयों पर संवाद का श्रवण करें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नवीन सूचना के अनुसार मन की बात कार्यक्रम के जनता के साथ सुनने की तैयारी करें। हमेशा की तरह इस बार के प्रसारण में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि जनता प्रधानमंत्री के संवाद से ज्यादा लाभान्वित हो। यह कार्यक्रम जनता से, जनता की, जनता के लिए सीधा संवाद है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर आयु समूह और हर वर्ग, विषय और क्षेत्र की बात करते हैं। मन की बात लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्पूर्ण विश्व में सबसे सफल संवाद है, जो भारत के हर गांव, शहर में सुना जाता है और इसे संयुक्त राष्ट्र में भी सुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *