आई.एस.सी.ई. 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विधार्थियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 7 मई 2019 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट इक्जामिनेशन की कक्षा 12 की परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इक्जामिनेशन में कुमारी श्रद्धा साहू द्वारा छत्तीसगढ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सफल नहीं होने वाले परीक्षार्थियों को भी निरंतर मेहनत करने की समझाईश दी और कहा कि लगातार मेहनत करने से निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *